कोंडागांवछत्तीसगढ

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव ने पदोन्नति उपरांत आरक्षको को लगाया लाल फित्ती

कोंडगांव, न्यूज़ धमाका:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे समारोह आयोजित कर दिया गया प्रमोशन।13 आरक्षक पदोन्नत कर बनाए गए प्रधान आरक्षक।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर के आदेश क्रमांक क्रमांक/पु.मा.नि./स्था/401/2021, दिनांक 01.01.21 एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव के आदेश क्रमांक पुअ./कोंडा/स्था/ओ-332/2021 दिनांक 08.11.21 के तारतम्य मे कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 07.02.22 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों की उपस्थिति मे विशेष समारोह आयोजित कर 13 आरक्षको को लाल फीता लगाकर प्रमोशन देकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत कर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमोशन की बधाई दी गई पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत प्रधान आरक्षको को प्रमोशन उपरांत आगामी पदस्थापना आदेश तक पूर्व पदस्थापना मे यथावत रखा गया है।उक्त जवानों ने पदोन्नति परीक्षा पास कर दिनांक 11.11.21 से 11.12.21 तक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय बोरगांव मे प्रमोशन कोर्स पूर्ण कर लिया थे, जिन्हे रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नत किया गया।
पदोन्नत प्रधान आरक्षक 1. लुमन भंडारी, 2. चंद्रशेखर राणा, 3. माधुरी रावते, 4 संतोषी मंडावी, 5. रामचंद्र मरकाम, 6. प्रशांत सिंह चौहान, 7. आसमन पोताई, 8. कृष्ण कुमार बघेल, 9. मोहन सिंह गावड़े, 10. संतु राम नेताम, 11. सुखराम कश्यप, 12. रेवती सिन्हा, 13. श्याम सिंह मरकाम को पदोन्नति उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक  द्वारा भी पदोन्नत जवानो के पूर्व के पदस्थापना एवं सेवाकाल की जानकारी लेकर भविष्य मे भी अच्छे से काम करते रहने व समय पर अगले प्रमोशन लेने हेतु शुभकामनाएं दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!