रायपुरछत्तीसगढ

सीएम बघेल ने ट्रेनों के रद्द होने पर यात्रियों को हो रही परेशान के बारे में रेल मंत्री से हुई बात,आग्रह कर कैंसिल ट्रेनों को जल्‍द बहाल करने का दिया आश्‍वासन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ से गुरजने वाली 22 ट्रेनों के रद होने को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव से फोन पर बात की। सीएम बघेल ने ट्रेनों के रद होने पर यात्रियों को हो रही परेशान के बारे में रेल मंत्री को बताया। उन्‍होंने रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव से रद ट्रेनों को जल्‍द से जल्‍द से बहाल करने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने सीएम बघेल के आग्रह पर कैंसिल ट्रेनों को जल्‍द बहाल करने का आश्‍वासन दिया।

इससे पहले राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने कैंसिल ट्रेनों को लेकर डीआरएम आफिस का घेराव किया। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष मोहन मरकाम की अध्‍यक्षता में कांग्रेसियों ने डीआरएम आफिस के बाहर प्रदर्शन कर केन्‍द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस बीच पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने डीआरएम राजकुमार गुप्‍ता से मुलाकात की और रद ट्रेनों को जल्‍द से जल्‍द बहाल करने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रेनों के रद होने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रदेश अध्‍यक्ष मरकाम ने कहा, मोदी सरकार ने चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा निर्णय लिया है। यदि रेलवे ट्रेनों का संचालन जल्‍द दोबारा शुरू नहीं करता है तो कांग्रेस रेल रोको आंदोलन भी कर सकती है। उन्‍होंने कहा, मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्‍यवहार रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ का कोयला बाहर नहीं जाने देंगे। छुट्टी और शादी का मौसम है, ऐसे में यात्रियों को दिक्कत हो रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!