राजनांदगांवछत्तीसगढ

राजनांदगांव में बड़ी सड़क दुर्घटना:- सड़क बंजारी के पास मोटर साइकिल सवारों को मारी टक्कर,दो युवकों की मौत

राजनांदगांव,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रात दिल दहलाने वाली सड़क दुघर्टना में जागीरदार बस के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क बंजारी के पास मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दिया, जिसमें दोनों युवक ट्रक के पहिए के नीचे कुचला गए और मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। डायल 112 की मदद से क्षतविक्षत दोनों शवों को छुरिया पहुंचाया गया है।

बता दें कि चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के सड़क बंजारी और रानीतालाब के मध्य कठुआ पुल के पास बीती रात जागीरदार की लक्जरी बस चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस के सामने बाइक फंस गई और घसीटते हुए कुछ दूरी तक जा पहुंची। वहीं बाइक सवार दो युवक हाइवे सड़क पर गिरा गए, वाहनों के पहिया में दबने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है टक्कर मारने के बाद बस के सामने बाइक फंसा होने कारण बस चालक अंधेरा और सुनसान जगह का फायदा उठाकर बस को लाक कर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने चिचोला पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत पड़े दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए छुरिया मरच्युरी में पहुंचाया। मृतक हेमकुमार पुत्र सरजू नेताम और गिरधर पुत्र बुचवा नेताम निवासी झिंझारी दोनों युवक बाइक से सलिहा टोला से वापस घर झिंझारी जा रहें थे कि सड़क बंजारी के पास दर्दनाक सड़क दुघर्टना हो गया।

आए दिन यहां सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। बस चालक तो मनमाने तरीके से ज्‍यादा सवारी और समय पर पहुंचे की जल्‍दी में वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हैं। कभी-कभी यह लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल जाती है। वाहन चालकों को सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए। ताकि खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!