रायपुरछत्तीसगढ

सीएम बघेल ने कहा : हाईकमान से हरी झंडी मिली तो होगा कैबिनेट में फेरबदल -हमने हर वर्ग के लिए काम किया

रायपुर न्यूज़ धमक /// शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने तीन सालों में हर वर्ग के लिए काम किया है। पूरे छत्तीसगढ़ को फोकस करते हुए सरकार हर वर्ग लिए योजनाएं लाई है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसे हमने छोड़ा हो। वहीं सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं संबंधी सवाल पर सीएम ने कहा कि सब कुछ हाईकमान के निर्देश पर निर्भर करता है। हाईकमान ने चाहा तो फेरबदल होगा, नहीं चाहा तो नहीं होगा।

सीएम ने कहा कि विकास के पैमाने को देखें तो भाजपा एक तरफ विरोध करती है, दूसरी तरफ हमें केंद्र सरकार से पुरस्कार मिल रहे हैं। हर विभाग में हमें भारत सरकार और नीति आयोग सर्टिफिकेट दे रहा है। भाजपा के लोग किस मुँह से विरोध करते हैं। निकाय चुनाव को लेकर सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी सरकार के काम के आधार पर वोट मांग रही है। हमारे कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में भी लोगों की सेवा की है। हमने लगातार लोगों के हित में काम किये। योजनाओं से लोगों को लाभ पहुँचाया है, और इसी के आधार पर हम वोट मांग रहे हैं।

ALSO READ : निजात अभियान पर तैयार किया गया शॉर्ट मूवी-सह-वीडियो सॉन्ग , आईजी सरगुजा अजय यादव ने रेंज के पांचों जिलों के एसपी की उपस्थिति में किया लांच

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!