रायपुर

सीएम ने कृषि वैज्ञानिकों से की गोमूत्र के फिल्ड ट्रायल की अपील,गोमूत्र का यूरिया के विकल्प के रुप में उपयोग 

रायपुर,न्यूज़धमाका :- छत्तीसगढ़ में जैविक खेती के लिए गोबर के बाद अब राज्य सरकार गोमूत्र में संभावना तलाश रही है। गोमूत्र के वैज्ञानिक व्यवस्थित उपयोग को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन बैठक ली। मंत्रालय में हुई इस बैठक में जैन ने कृषि वैज्ञानिकों से गोमूत्र का खेती-किसानी में उपयोग के लिए अनुसंधान और फिल्ड ट्रायल की अपील की।

कीटनाशकों से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित

बैठक में जैन ने कहा कि रासायनिक खादों और विषैले कीटनाशकों के निरंतर उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। रासायनिक खादों के अत्याधिक उपयोग से जनसामान्य के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि खेती में जैविक खाद और गोमूत्र के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। गोमूत्र के उपयोग के लिए एकेडमिक रिसर्च की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इससे गोमूत्र के गुण, उसमें उपलब्ध विभिन्न प्रकार के तत्वों की मात्रा और इसके लाभ के बारे में तथ्यात्मक जानकारी सामने आएगी।

तकनीक विकसित करने का आह्वान

मुख्य सचिव ने राज्य के सभी 27 कृषि विज्ञान केंद्रों में प्रदर्शन के रूप में ली जाने वाली फसलों में गोमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग की भी बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि गोमूत्र में नाईट्रोजन की प्रधानता और रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। इसका उपयोग रासायनिक उर्वरक यूरिया के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। उन्होंने राज्य के कृषि वैज्ञानिकों से यूरिया के स्थान पर गोमूत्र के उपयोग की वैज्ञानिक तकनीक विकसित करने का भी आह्वान किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!