रायपुर

राज्य के कोटे में सात सरकारी कालेजों में एमबीबीएस की 115 सीटें है खाली

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-राज्य कोटे की मेडिकल सीटों के पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात सरकारी कालेजों में एमबीबीएस की 115 सीटें खाली हंै। छात्रों को दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) की गाइडलाइन की वजह से आल इंडिया कोटे की दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राज्य कोटे की सीटों पर दूसरी काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की जानी है। ऐसे में आल इंडिया की दूसरी काउंसिलिंग के तहत पांच मार्च प्रवेश की अंतिम तिथि है। जल्द ही राज्य कोटे की सीटों पर दूसरी काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए तिथि जारी हो सकती है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया में देरी होने से डीएमई ने काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 20 मार्च को आगे बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है, लेकिन अब तक जवाब नहीं आया है। इधर आल इंडिया कोटे की काउंसलिंग की प्रक्रिया समाप्त करने की तिथि 24 मार्च से बढ़ाकर चार अप्रैल की जा चुकी है।

छात्रों को सीटों के अपग्रेडेशन का इंतजार

कई ऐसे छात्र हैं, जिन्हें पहली काउंसलिंग में पसंदीदा सीट से वंचित रहना पड़ा है। चूंकि कुछ छात्रों को इंडिया कोटे की सीटें मिल गई हैं, इसलिए स्टेट कोटे की सीटें खाली हुई हंै। वहीं आल इंडिया की दूसरी काउंसलिंग के बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी।

दाखिला दिलाने गिरोह सक्रिय

बता दें कि मेडिकल सीटों में प्रवेश को लेकर कई गिरोह सक्रिय हैं, जो चिकित्सा शिक्षा अधिकारियों ने साठगांठ कर दाखिला दिलाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में काउंसलिंग प्रक्रिया व सीटों को लेकर अंदरूनी तौर पर घालमेल की आशंका विभागीय कर्मी भी जता रहे हैं। दाखिले के बीच छात्र हर दिन अपडेट सीटों की स्थिति स्पष्ट करने मांग कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!