छत्तीसगढरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां के नाम से बगिया में रोपा रुद्धाक्ष का पौधा, प्रदेशवासियों से कही यह बात…

रायपुर न्यूज़- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गृहग्राम बगिया में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ मां के सम्मान में शासकीय हाईस्कूल में रुद्राक्ष का पौधा रोपा. इसके दौरान उन्होंने आशा जताई कि यह पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पौधरोपण की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए कहा कि मां हमे जीवन देती है, हमारा पालन-पोषण करती है, वैसे ही प्रकृति भी हमारे लिए जीवनदायिनी है. इसकी सुरक्षा और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है. इसके साथ उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने का आग्रह किया. https://x.com/vishnudsai/status/1809160428230172882

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!