छत्तीसगढदुर्ग

महादेव सट्‌टा एप पैनल के संचालक की मौत, हैदराबाद में कार्रवाई के दौरान तीसरे मंजिल से लगाई थी छलांग

दुर्ग. न्यूज़ – हैदराबाद में ऑनलाइन महादेव सट्‌टा एप पैनल संचालित करने वाले सुजीत साव की मौत हो गई. बताया जा रहा कि वह कैंप वन भिलाई का रहने वाला है. बता दें कि पिछले सप्ताह दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई के दौरान पैनल संचालक सुजीत साव पुलिस को देख तीसरी मंजिल से कूद गया था, जिसे गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ा दिया. पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद के सोई अमु रेजिडेंसी गोली डोडी में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया था. इसी बीच सुजीत पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!