रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया नमन

रायपुर न्यूज़ धमाका /// भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशलतापूर्वक नेतृत्व से वैश्विक पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया।

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!