छत्तीसगढकोंडागांव

कलेक्टर एवं एसपी ने किया बांधा तालाब का औचक निरीक्षण,

कलेक्टर द्वारा तालाब की सुंदरता बढ़ाने पेवर ब्लाॅक्स एवं बाउण्ड्री वाॅल को जल्द पूर्ण करने के दिये निर्देश

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के साथ नगर के सबसे बड़े तालाब बांधा तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने बांधा तालाब में लगी ‘आमचो कोण्डागांव‘ के लोगो एवं मूर्तियों के आस-पास फूलदार पौधे लगाने के साथ ही पार्क के गलियारे के दोनों ओर नियमित अंतराल में बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था तथा पेवर ब्लाॅक्स के दोनों ओर सुगंधित एवं पुष्पदार पौधों के रोपण के निर्देश दिये।

बंधा तालाब की होगी सफाई – कलेक्टर ने कोण्डागांव एसडीएम गौतमचंद पाटिल को जल्द से जल्द तालाब में जमी सिल्द एवं कचरों को साफ कराते हुए तालाब को स्वच्छ कराने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा नगरपालिका सीएमओ सूरज सिदार को कलेक्टर द्वारा पार्क को और अधिक सुंदर बनाते हुए उसके चारों ओर पुष्पदार पौधों का रोपण उद्यानिकी विभाग के सहयोग से कराने को कहा गया। बात दें नगर के इस स्थल पर बडी संख्या में नगरजन सुबह षाम घूमने टहलने आते हैं।

बढायी जायेगी पार्कों की खूबसूरती – कलेक्टर ने पार्क के दोनों ओर स्थित पार्कों का उन्नयन करने के साथ इन्हें और भी रोचक बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पार्कों की खूबसूरती और बढाने के लिये कई उपायों पर भी अधिकारियों से कलेक्टर ने चर्चा की। इस मौके पर तहसीलदार विजय मिश्रा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!