रायपुरछत्तीसगढ

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की बैठक के दौरान प्रदेश में चार नए अनुभाग और 23 नई तहसीलों का किया शुभारंभ  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणाएं की और कई महत्‍वपूर्ण फैसले लिए हैं। सीएम भूपेश ने मुख्‍यमंत्री आवास में बैठक के दौरान प्रदेश में चार नए अनुभाग और 23 नई तहसीलों का शुभारंभ किया।

जानिए मुख्यमंत्री की कई अहम घोषणाएं के बारे में

– नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच करोड़ रुपये, नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपये उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार कुल 579 करोड़ रुपये स्वीकृत की जाएगी।

– स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को दोगुना करने की घोषणा।

– प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने तीन बार लगातार देश के स्वच्छ्तम प्रदेश का खिताब हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के महापौरों, सभापति, नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!