छत्तीसगढरायपुर

छत्तीसगढ़ के केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार सहित, सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों संग किया बैठक,  अंदरुनी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन तेज करने की बनाई रणनीति

रायपुर न्यूज़ धमाका // केंद्रीय गृह मंत्रालय केसुरक्षा सलाहकार विजय कुमार ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ केनक्सलियों को खदेड़ने का प्लान तैयार किया गया। पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस महानिदेशक जुनेजा के अलावाएडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के महानिरीक्षक एवं अन्य अधिकारी ने करीब दो घंटे तक मंथन किया।

जुनेजा के डीजीपी का पदभार संभालने के बाद विजय कुमार पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। बैठक में पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि अगले चार महीने का प्लान तैयार किया गया है। इसमें सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के अंदरुनी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन तेज करने की रणनीति बनाई गई। इससे पहले विजय कुमार ने नारायणपुर में सुरक्षा बलों केवरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। इस समय नक्सली चार जिलों बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा में सक्रिय हैं।

तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर है। पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों ने बताया कि कुछ नए जिलों में भी नक्सली गतिविधियों को लेकर खुफिया अलर्ट मिला है। इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई है।बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कैंप में रहने वाले जवानों और अधिकारियांे से विस्तार से चर्चा हुई है। बैठक में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने पर मंथन किया गया। आगे किस तरह से छत्तीसगढ़ पुलिस और फोर्स के जवानों के बीच तालमेल के साथ अभियान चलाया जाएगा, इस पर भी चर्चा हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!