रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ राज्य के सामने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने की चुनौती

रायपुर न्यूज़ धमाका // केंद्र सरकार ने नए वैरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक विदेश से आए सभी लोगों को कम से कम 7 दिन आइसोलेशन में रखना है। 7 से 10 दिनों के भीतर बीमारी के लक्षण नजर आएं तो तत्काल जांच कर सीधे अस्पताल में भर्ती कराने को कहा गया है।

ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन की इजाजत नहीं देने को कहा गया है। अब विदेशों से छत्तीसगढ़ आए लोगों की सूची केंद्र सरकार से मांगी जा रही है। इस बीच सभी अस्पतालों को नए वैरिएंट से निपटने को तैयार रहने के लिए कह दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला 18 मार्च 2020 को सामने आया था। एक दिन पहले लंदन से लौटी रायपुर की एक लड़की संक्रमित मिली थी। उस समय जांच आदि की इतनी व्यापक व्यवस्था नहीं थी। लड़की ने खुद AIIMS जाकर जांच के लिए सैंपल दिया। वहां पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित कर दिया है। इधर, एपिडेमिक कंट्रोल के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा का कहना है, जिलों को इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटे यात्रियों की जानकारी केंद्र सरकार उपलब्ध कराने वाली है। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!