कोरबाछत्तीसगढ

कोरबा : शराब दुकान के सामने शराब पीने देना सेल्समैन को पड़ा भारी , शराबियों ने मारा-पीट किया और नब्बे हजार लूट लिए

कोरबा न्यूज़ धमाका // उमरेली के थोड़ा आउटर में एक देसी-विदेशी शराब दुकान संचालित है। शनिवार रात 3 युवक वहां पहुंचे थे। उन्होंने पहले दुकान से शराब खरीदी और वहीं बाहर खड़े होकर शराब पी। इसके बाद आरोपी दुकान के अंदर घुसने लगे। जिस पर गार्ड दिगम सिंह कंवर ने उन्हें अंदर जाने से मना भी किया।

मगर उन्होंने अपने पास रखे कट्‌टा और चाकू से उसे धमकाया और मारपीट की। इसके बाद सेल्समैन अश्वनी राठौर और दिगम को बंधक बना लिया। आरोपियों ने दुकान के अंदर रखे 90 हजार नकद लूट लिए और करीब 11 से 11.30 बजे के बीच भाग निकले। इसके बाद कर्मचारियों ने सूचना पुलिस को दी। फिर पुलिस के टीम मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी भाग चुके थे।

चोरो ने बहुत चलाकी से- शराबी के नए रिवाज का पालन करते हुए आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी ले उड़े हैं। जिसके चलते आरोपियों को पकड़ने में अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी भी नहीं जानते की आरोपी कौन हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!