ग्वालियरमध्यप्रदेश

MP : कचरे के ढेर में पड़े पटाखे में लगी आग, 5 बच्चे झुलसे

ग्वालियर न्यूज़ धमाका/// महाराजपुरा थानान्तर्गत कुंवरपुर गांव में रविवार काे कचरे के ढेर में पड़े पटाखे में आग लग गई, जिससे पांच बच्चे झुलस गए हैं। घायलाें काे इलाज के लिए जयाराेग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, उसके हाथ का आपरेशन किया जाना है।

शनिचरा रोड स्थित कुंवरपुर गांव में शनिवार शाम को शादी समारोह का आयाेजन था। वैवाहिक समाराेह के दाैरान लाेगाें ने खुशी में काफी आतिशबाजी की थी। इसके बाद सुबह पूरा कचरा वहीं पड़ा रह गया था। आतिशबाजी के दाैरान बिना जले हुए कुछ पटाखे भी कचरे के ढेर में पड़े रह गए थे। आज दाेपहर में जब बच्चे कचरे के ढेर के पास खेलने पहुंचे ताे यहां पटाखे पड़े दिखाई दिए। फरहान और रिजवान एक पटाखे काे हाथ में उठाकर खेलने लगे, इसी दाैरान पटाखे में ब्लास्ट हाे गया।

इस हादसे में रिजवान खान, फरहान खान, संजना बानाे, अयान खान और आयल खान घायल हाे गए। इन सभी घायल बच्चाें की उम्र 5 से 12 साल के बीच की बताई गई है। बच्चाें के घायल हाेने की जानकारी मिलते ही चीख पुकार मच गई। स्वजन तत्काल घायल बच्चाें काे लेकर अस्पताल की तरफ भागे। बच्चाें काे जेएएच में भर्ती कराया गया है। जहां पर रिजवान की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। उसके हाथ में काफी गंभीर चाेट है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई है और घायलाें के स्वजनाें से चर्चा की जा रही है। जिससे पता चल सके कि घटना आखिर कैसे हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!