रायपुरछत्तीसगढ

कैट सी.जी. चैप्टर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम के तहत व्यापारी संगठनों को तिरंगा का वितरण किया

संवाददाता  :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन,महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम के तहत व्यापारी संगठनों को तिरंगा का वितरण किया।

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी एवं प्रदेश महामंत्री शसुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम के तहत व्यापारी संगठनों को तिरंगा का वितरण किया उन्होनें आगे कहा कि इंडियन फ्लैग कोड में संशोधन किया गया, जिसके बाद अब कोई भी नागरिक किसी भी दिन झंडा फहरा सकता है।

अभी तक झंडा हाथ से काते और बुने गए ऊनी, सूती, सिल्क या खादी से बना होना चाहिए। मगर अब सरकार ने इसमें संशोधन कर दिया है। यानी अब पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है। देश का प्रत्येक नागरिक गर्व महसूस कर रहा है,

आजादी के इस अमृत महोत्सव मे उनको तिरंगा फहराने का अवसर प्राप्त हो रहा है। कैट सी.जी. चैप्टर देश के  सभी व्यापारी संगठनों से अपील करती है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों एवं दुकानों में तिरंगा  अवश्य लगाये।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!