सरगुजाछत्तीसगढ

17 मोटरसाइकिलों को चोरी करने वाले 05 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरगुजा,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने चोरी की 17 मोटरसाइकिलों के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित छत्तीसगढ़ के विभिन्ना स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर बतौली में कम दाम में बेचते थे। आरोपितों से पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पिछले कई दिनों से मोटरसाइकिल चोर क्षेत्र में सक्रिय हैं।

थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय को बस स्टैंड बतौली के पास एक व्यक्ति के बिना नंबर की मोटर साइकिल में घूमने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम श्याम साहू निवासी थाना क्षेत्र मुंगेली बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने रायपुर के मौदहापारा से मोटरसाइकिल चोरी कर बतौली निवासी कनक साय के पास बिक्री के लिए आना बताया।

वह पहले भी रायपुर से चोरी मोटरसाइकिल को कनक साय, रविदास, सुखराम नगेसिया व नवरंग साय के पास विक्रय कर चुका है। दो स्कूटी और दो मोटर साइकिल उसने कनक साय के मकान में रखा है। इसके बाद पुलिस ने मौके से एक मोटर साइकिल जब्त किया।

आरोपित की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित रवि कुमार दास, कनक साय पैकरा, सुखराम नगेसिया, नवरंग साय नागेस, श्याम कुमार साहू के कब्जे से 17 मोटर साइकिल जब्त किए। आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!