रायपुरछत्तीसगढ

महिला बिजनेस पार्टनर से दुष्कर्म के बाद जमीन हड़पने का केस दर्ज

संवाददाता :-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी के एक कारोबारी के खिलाफ महिला से ठगी का केस दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस पहले से दर्ज है। पुलिस ने बताया कि पचपेड़ी नाका निवासी 44 वर्षीय महिला का पचपेड़ी नाका इलाके में जमीन है इसी जमीन पर वह प्रियदर्शनी नगर निवासी राकेश गुप्ता के साथ मिलकर ढाबा चला रही थी।

महिला और राकेश की अक्सर मुलाकात होती थी इसी दौरान राकेश ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान राकेश ने महिला की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिया इसके लिए फर्जी हस्ताक्षर कराए गए। इसी आधार पर राकेश ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। महिला ने इसकी पुलिस में शिकायत की।पुलिस मामले कि जांच कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!