कवर्धाछत्तीसगढ

आरक्षक की पत्नी का आत्म हत्या मामला, परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराई

कवर्धा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक प्रधान आरक्षक सहित परिवार के 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक और परिवार वालों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वहीं सभी आरोपी फरार है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल 14 जून को प्रधान आरक्षक प्रवीण मिश्रा की पत्नी खुशबू मिश्रा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी।

इसके बाद खुशबू के मायके वालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रवीण सहित सास, ससुर और अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। लेकिन अब तक सभी आरोपी फरार है। बता दें कि आरोपी आरक्षक प्रवीण मिश्रा पुलिस की गोपनीय शाखा में पदस्थ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!