![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/12/13-25-780x470.jpg)
संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में दिनांक 07.12.2022 सेे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने -अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/12/13-19-768x1024.jpg)
![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/12/13-23-768x1024.jpg)
![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/12/13-24-768x1024.jpg)
विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 12.12.2022 को अलग – अलग थानों के 30 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 70 गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 100 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/12/13-26-768x1024.jpg)
![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/12/13-27-768x1024.jpg)
रायपुर पुलिस द्वारा अब तक 215 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थाई वारंट एवं 335 गिरफ्तार वारंटो कुल 550 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों को तामिल कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/12/13-20-768x1024.jpg)
![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/12/13-22-768x1024.jpg)
वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/12/13-18-576x1024.jpg)
![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/12/13-21-579x1024.jpg)