रायपुरछत्तीसगढ

चोरी का मोबाईल बिक्री करते 01 अपचारिक बालक गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- थाना गंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूना भठ्ठी के पास एक लड़का मोबाईल फोन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास 02 नग मोबाईल फोन रखा होना पाया गया। मोबाईल फोन के संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था, जिस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों से 02 नग मोबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया गया।

जिस पर विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 02 नग मोबाईल फोन कीमती 11,000/- जप्त कर उसके विरूद्ध थाना गंज में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी :- विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!