छतीसगढ़रायपुर

घूसखोर पटवारी गिरफ्तार, जमीन के मामले में ग्रामीण से मांगी 25 हजार की रिश्वत, 20 हजार लेते ACB ने पकड़ा…

CG Patwari Arrested: घूसखोर पटवारी गिरफ्तार, जमीन के मामले में ग्रामीण से मांगी 25 हजार की रिश्वत, 20 हजार लेते ACB ने पकड़ा...

 रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एसीबी की टीम ने एक रिश्वतखोर पटवारी को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ के छाल तहसील में पदस्सथ पटवारी हरिशंकर राठिया ने जमीन का काम कराने के एवज में ग्रामीण से 25 हजार की रिश्वत की मांग की थी। डील तय होने पर आज ग्रामीण से 20 हजार नगदी लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पकड़ा।

दरअसल, प्रार्थी जगलाल चावले, जो रायगढ़ का निवासी है, जिसके द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसके परिवार के द्वारा ग्राम छाल स्थित कृषि योग्य शासकीय भूमि के एक हिस्से पर काफी समय से खेती की जा रही है जिसका कब्जा प्रमाण पत्र बनाने के लिए हल्का पटवारी छाल हरिशंकर राठिया द्वारा रिश्वत के रूप में 35000 रुपए की मांग की गई है, जिसमें से 5000 रूपये उसके द्वारा ले लिया गया है एवं निवेदन करने पर आरोपी शेष राशि में से 20000 रूपये लेने पर सहमत हुआ।

पीड़ित ग्रामीण पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता है बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन पश्चात् एसीबी बिलासपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर दिनांक 07.08.2024 को शेष रिश्वती रकम 20000 रुपए लेते हुए पटवारी हरिशंकर राठिया को रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!