छतीसगढ़धमतरी

धमतरी में आदमखोर तेंदुए का आतंक, 3 साल के मासूम को दी भयावह मौत, इलाके में फैली दहशत

धमतरीः न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल में तेंदुए का आतंक बढ़ते जा रहा है। घर की बाउंड्री के अंदर खेल रहे 3 साल के मासूम को तेंदुआ अपने साथ उठाकर ले गया। घटना के बाद बच्चे के परिजन ने वन विभाग और पुलिस की टीम के साथ तलाश शुरू की। करीब 40 घंटे के बाद लापता बच्चे का सुराग मिला।बच्चे के शव का कुछ हिस्सा गांव के बाहर झाड़ियों के बीच मिला। वहीं, वन विभाग और पुलिस की बच्चे की बॉडी तलाश रही है। बॉडी पार्ट्स के पास मिली पायल के आधार पर परिजनों ने मासूम की पहचान कर ली है।

दरअसल, दर्दनाक घटना 4 जुलाई की है। जहां सिहावा थाना क्षेत्र के कोरमुड़ गांव का रहने वाले योगेश का 3 साल का मासूम बच्चा घर के बाड़ी में खेल रहा था। उसी समय आदमखोर तेंदुआ घर में घुसा और बच्चे को उठाकर अपने साथ ले गया। जब बच्चा आसपास नहीं दिखा तो परिजन उसे ढूंढ़ने लगे। पर उनको बच्चा कहीं पर नहीं मिला।

बाड़ी में दिखे तेंदुए के पंजे के निशान

CG - घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम लापता, दिखे तेंदुए के पैर के निशान,  लोगों में डर का माहौल.... | NayaBharat

बच्चे को तलाश रहे परिजनों को घर की बाड़ी में तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दिए। जिसके बाद परिजनों के आशंका जता रहे थे कि बच्चे को आदमखोर तेंदुआ उठाकर ले गया है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। जिसके बाद परिजनों के साथ वन विभाग बच्चे को निशानदेही के अनुसार जंगल में ढूंढ़ने के लिए निकल पड़े।

घंटों की तलाश के बाद सिर्फ पायल मिली

काफी खोजबीन करने के बाद बच्चे का कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला। करीब 40 घंटे की तलाश के बाद बच्चे के पायल मिलने की सूचना आई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पायल को पहचान लिया। इसके साथ ही आसपास तलाश की तो कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच बच्चे के शरीर के कुछ अंश मिले।

वन विभाग कर रही तलाश

इधर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव के बाहर पहाड़ी किनारे झड़ियों के पास बच्चे का शव मिला है। बच्चे का शव का हिस्सा कटा हुआ है। उनके माता पिता ने बच्चे की पहचान कर ली है। सिहावा पुलिस ने पंचनामा कर अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही शरीर के अन्य अंगों की तलाश की जा रही है।

यह इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है। साथ ही इसे तेंदुआ का पसंदीदा इलाका माना जाता है। इलाके में कई गांवों में तेंदुआ के दिखाई देने और शिकार करने की घटनाएं अक्सर सामने आती है। जिससे लोगो मे भय बना रहता है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत और भी बढ़ गई है। वहीं स्थानीय लोग वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!