Uncategorized

पांच साल नौकरी के बाद छत्‍तीसगढ़ की इस महिला ने शुरू किया स्‍टार्टअप, अब महिलाओं को दे रही नौकरी

रायपुर न्यूज़ धमाका – राजधानी रायपुर के संतोषी नगर निवासी सुरभि गुप्ता छत्‍तीसगढ़ की पारंपरिक कला को आगे बढ़ाते हुए युवा लघु उद्यमी के रूप में खुद की पहचान बना रही हैं। 28 वर्षीय सुरभि गुप्‍ता हथकरघा में स्वरोजगार के अवसर तलाश कर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहीं हैं। उन्होंने टेक्सटाइल की पढ़ाई करने के बाद पांच साल नौकरी की। वर्ष 2021-22 में हस्तमेव हस्तकारी नाम से स्टार्टअप शुरू किया। इसमें वे हाथ से साड़ी, शूट, थैले, कपड़े तैयार करती हैं।

सुरभि ने बताया कि कपड़ों की डिजाइन वे स्वयं करती हैं। इसके बाद बुनकर महिलाएं कपड़ा तैयार करती हैं और समूह की महिला कपड़े पर कढ़ाई, पेंटिंग आदि का काम करती हैं। कोसा और काटन से कपड़े तैयार किए जाते हैं। पेंटिंग प्राकृतिक रंगों से होती है। गोंडी, हल्बी आदि शिल्पकारी की जाती है। इस काम से लगभग 50 महिलाएं लाभान्वित हो रहीं हैं। हर महीने महिलाएं आठ से 10 हजार रुपये कमा रहीं हैं। हैंडलूम को बढ़ावा देने के लिए सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है।

काम को बांटकर महिलाएं बढ़ रहीं साथ

सुरभि ने बताया कि पुणे से टेक्सटाइल में स्नातक करने के बाद तीन बड़े टेक्सटाइल कंपनी में डिजाइनर के रूप में काम किया। इसके बाद नेशनल हैंडलूम डेवलपमेंट प्रोग्राम से जुड़कर छत्तीसगढ़ हथकघा बोर्ड के साथ काम किया। इसके बाद प्राथमिक बुनकर सोसायटी, हाथौद (बालोद) और रायपुर के स्व-सहायता समूह को कपड़ा डिजाइनिंग, पेंटिंग, कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया।

परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

नमिता हस्तकारी के कपड़ों पर बुनाई का काम करने वाली रायपुर निवासी नमिता शर्मा बताती हैं कि वह पहले से सिलाई कढ़ाई का काम जानती थीं। सुरभि से लगभग दो महीने प्रशिक्षण लेकर कला में पारंगत हो गईं। इसके बाद घर से ही काम कर 10 हजार रुपये मासिक कमा रही हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

आर्डर पर बुनते हैं कपड़ा

पुष्पा बाई हाथौद, बालोद की बुनकर महिला पुष्पा बाई देवांगन बताती हैं कि वे 2011 से कपड़े बुनाई का काम कर रहीं हैं। बालोद हथकरघा उत्पाद बनाने के लिए प्रसिद्ध है। जरूरत के अनुसार सुरभि कपड़े की बुनाई करने का आर्डर देतीं हैं। इससे आठ से 10 हजार रुपये मासिक वेतन मिल जाता है। साथ ही परिवार प्राथमिक बुनकर सोसायटी के लिए भी गुणवत्ता और अच्छे दिखने वाले उत्पादों का निर्माण और आपूर्ति करते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!