
रायपुर न्यूज़ धमाका /// कालीचरण महाराज पर कोर्ट में लंबी बहस चली. बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच काफी देर तक ज़िरह होता रहा. पुलिस ने दो दिन की रिमांड मांगी है. कोर्ट कुछ देर में ही अपना फैसला सुनाएगा. JMFC चेतना ठाकुर की कोर्ट में कालीचरण को पेश किया गया है. कालीचरण को जेल होगी या बेल मिलेगी. फैसला बस चंद मिनट में ही आने वाला है. कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची हुई है. कालीचरण के रायपुर पहुंचने से पहले ही बड़ी तादाद में समर्थक कोर्ट परिसर में जमा हो गए थे. वे वहां नारेबाजी कर रहे थे. पुलिस को उन्हें संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

