
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// एक बार फिर कोरोना ने देशभर में अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा देश में एक दिन में फिर से 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं।
14 जिलों में साप्ताहिक मामले की सकारात्मकता दर 5-10 प्रतिशत के बीच है। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की स्थिति के बारे में अग्रवाल ने कहा कि देश में ओमिक्रॉन से संक्रमण के कुल 961 मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 320 मरीज ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि दुनिया भर के 121 देशों में एक महीने में ओमिक्रॉन के तीन लाख 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और कुल 59 मरीजों की मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका में मामलों में वृद्धि के बाद अब फिर से कमी दर्ज की जा रही है। उन्होंने आगे बताया उन्होंने कहा कि भारत में लगभग 90 प्रतिशत वयस्क आबादी को पहली खुराक से कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार 10 जनवरी से शुरू होने वाले प्रीकॉशनरी खुराक लेने के लिए योग्य बुजुर्ग आबादी को एसएमएस भेजकर इसकी याद दिलाएगी।
