जगदलपुरछत्तीसगढ

विकासखण्ड स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 10 जनवरी तक

जगदलपुर,न्यूज धमाका :- कलेक्टर चंदन कुमार ने सांस्कृतिक विरासत के तहत रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए विकासखण्ड स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 05 से 10 जनवरी 2023 के लिए सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है।

ग्राम पंचायत स्तर-जनपद पंचायत स्तर में मानस मंडली प्रतियोगिता के विजेताओं के मध्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता 01 फरवरी 2023 को आसना बादल में आयोजित की जाएगी। जिला स्तर के विजेता जिला गरियाबंद के राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 को आयोजित राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विकासखंड स्तर से चयनित मानस मंडली दल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेकर आने एवं सुरक्षित वापस लेकर जाने हेतु एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त सक्रिय मानस मंडली संघ एवं पंजीकृत समस्त मानस मंडली संघ का पंजीयन चिन्हारी पोर्टल में अनिवार्यत दर्ज कराने के निर्देश दिए।

विकासखण्ड स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में जूरी सदस्यों के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानस विशेषज्ञ, वरिष्ठ कलाकार, संगीत शिक्षकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक मानस मंडली को प्रस्तुति देने हेतु 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला बस्तर से जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के विजेता दल के सदस्यों को राजिम में लेकर जाने व सुरक्षित वापस लाने तथा समन्वय स्थापित करने के लिए एलबी बालक उच्चतर माध्यमिक शाला बस्तर के व्याख्याता से नंद कुमार पटेल +91-9131923074 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!