धारमध्यप्रदेश

MP : साबुन फैक्ट्री में धमाका , अवैध तरीके से गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा

धार न्यूज़ धमाका /// जिले के चाणक्यपुरी स्थित बालाजी साबुन फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। आस-पास रहवासियों के मुताबिक साबुन फैक्ट्री में अवैध तरीके से गैस टंकी रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। हालांकि घटना में किसी जानहानि नहीं हुई। ब्लास्ट की सूचना पर सीएसपी देवेंद्र धुर्वे, नोगांव टीआई आनन्द तिवारी और तहसीलदार विनोद राठौर सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। टीम ने कार्रवाई करते हुए 40 गैस टंकी जब्त किया है।

खाद्य विभाग कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी लक्ष्य पैट्रिकने बताया किचाणक्यपुरी स्थित बालाजी साबुन फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। सूचना पर फैक्ट्री जाकर जांच की गई तो अवैध रूप से रखे हुए 40 गैस सिलेंडर मिली। आगजनी की घटना में नायलॉन की रस्सी जली हुई मिली। गैस रिफिलिंग की मशीन भी मिली है। इसके आगे की कार्रवाई अपर कलेक्टर करेंगे।

तहसीलदार विनोद राठौर ने बताया कि चाणक्यपुरी में बालाजी सोप लघु उद्योग है जो साबुन और सर्फ बार बनाने का काम करता है। यहां पर यह इन लोगों द्वारा सिलेंडर की रिफिलिंग करने की सूचना मिली थी। खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए सिलेंडरों को जब्त कर लिया है।

कार्रवाई करते हुए कुल 40 गैस की टंकी जब्त की गई है। जिसमें से  38 गैस सिलेंडर कमर्शियल और दो घरेलू गैस सिलेंडर है। एक गैस रिफिलिंग मशीन मिली है जिसमें पाइप और रेगुलेटर लगा हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में सिलेंडर कहां से आए हैं यह जांच का विषय है। कोई भी डायरी या कंजूमर होने का दस्तावेज नहीं मिला है। साबुन फैक्ट्री में इतनी भारी मात्रा में गैस सिलेंडर का मिलना यह जांच का विषय है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!