जगदलपुरछत्तीसगढ

कवर्धा में भड़क रही हिंसा के विरोध में फूटा BJP का गुस्सा

जगदलपुर न्यूज़ जिले के चांदनी चौक में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया है। पहले भाजपाइयों ने पुतला जलाया फिर हाथों में लेकर दौड़ लगाई। इधर आग बुझाने के लिए भाजपाइयों के पीछे पुलिस भी कंबल और बाल्टी में पानी लेकर दौड़ती रही। भाजपाइयों ने कवर्धा की हिंसा के आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। जगदलपुर के अलावा दंतेवाड़ा व कोंडागांव में भी भाजपा ने पुतला दहन किया है भाजपा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि, कवर्धा में झंडा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। रविवार दोपहर कुछ युवकों ने अपना झंडा चौराहे पर लगा दिया। इसी बात को लेकर दो गुटों के युवक सड़क पर लाठी-डंडे लेकर उतर आए। पत्थरबाजी हुई, साथ ही दो गुटों में मारपीट भी हुई। दुर्भाग्य की बात है कि, इस घटना में हमारे भाजपा के 70 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना यह भूपेश बघेल सरकार की नाकामी ही कहेंगे। रूप सिंह मंडावी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि, कवर्धा जल रहा है और इनको अपने प्रदेश और जिले की चिंता नहीं है मुख्यमंत्री नेतागिरी करने बाहर जा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!