छतीसगढ़रायपुर

PCC चीफ पर कार्रवाई की मांग: भाजपा आईटी सेल ने की शिकायत, जग खरीदी की भ्रामक सूचना फ़ैलाने का आरोप

BJP  IT Cell

रायपुर न्यूज धमाका – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की आईटी सेल ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की है। इस दौरान आईटी सेल ने जग खरीदी के नाम पर भ्रम फ़ैलाने पर बैज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आईटी सेल ने बैज और कांग्रेस पर भाजपा की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

भाजपा सोशल मीडिया और नमो एप सेल के प्रदेश सह संयोजक मितुल कोठारी ने बताया कि, पीसीसी चीफ अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जग की खरीदी के नाम पर भ्रामक जानकारी पोस्ट की। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट कर भाजपा की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। जबकि वाटर जग के नाम पर न ही कोई खरीदी हुई और न ही कोई भुगतान हुआ है।

क़ानूनी कार्रवाई की मांग
आईटी सेल ने आरोप लगाया है कि, कांग्रेस ने सीएम साय के लिए जनजातीय सीएम का कमीशन शब्द का प्रयोग किया है, जो पूर्ण रूप से गलत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इसे संचालित करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!