छतीसगढ़रायपुर

रेलवे की CIB ने पकड़ा ‘विदेशी गांजा’, तस्कर शराब के नशे में बिलासपुर की जगह पहुंच गया रायपुर

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB) को विदेशी गांजा तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेपाल से भारत लाया गया गांजा रायपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया, जिसकी कीमत करीब 3.84 लाख रुपये आंकी गई है।

नशे की हालत में बदल गया प्लान, रायपुर में पकड़ा गया तस्कर

सूत्रों के अनुसार, आरोपी हरिओम मिश्रा (20 वर्ष) निवासी सुगांव, मोतिहारी (बिहार) को दुर्ग छोर के प्लेटफार्म नंबर-1 पर दो बड़े बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि वह साउथ बिहार एक्सप्रेस से पटना से चला था और बिलासपुर में उतरने वाला था। लेकिन शराब के नशे में चूर होने के कारण वह बिलासपुर उतरना भूल गया और रायपुर पहुंच गया।

15 पैकेट में कुल 15.370 किलो गांजा बरामद

आबकारी विभाग और CIB की संयुक्त जांच में आरोपी के बैग से कुल 15 पैकेट गांजा, वजन 15.370 किलो बरामद हुआ। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, बरामद गांजे की बाजार कीमत ₹3,84,250 है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गांजा जब्ती के बाद आरोपी को आबकारी विभाग वृत्त गंज रायपुर लाया गया, जहां उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 113/2025 के तहत धारा 20(ब), NDPS एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा नेपाल से भारत कैसे आया और इसके पीछे और कौन-कौन शामिल हैं।

संयुक्त टीम की कार्यवाही

यह कार्रवाई महानिरीक्षक सह प्रमुख सुरक्षा आयुक्त, RPF बिलासपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक निशा भोईर (CIB रायपुर), उप निरीक्षक बी.आर. साहू और उनकी टीम तथा आबकारी निरीक्षक वैभव मित्तल के नेतृत्व में की गई।


यह मामला गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जिसकी गहन जांच जरूरी है। यदि आप गांजा तस्करी या नशीले पदार्थों की गतिविधियों से जुड़ी किसी संदिग्ध जानकारी से अवगत हैं, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या RPF को सूचना दें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!