कांकेरछत्तीसगढ

पेड़ की टकराई बाइक 2 युवको की मौत , 1 घायल

कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले के बांदे थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में जा रहे युवकों की तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई है। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई हैं। वहीं एक अन्य घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार परतापुर निवासी हेमलाल पवार, राहुल बघेल और मनीष पवार एक बाइक में सवार होकर शादी समारोह जबतरा बेलसरिया जा रहे थे। इस दौरान कल रात 9:45 बजे के करीब उनकी तेज रफ्तार बाइक नेताजीपल्ली बांदे मोड़ के पास एक पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में हेमलाल पवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल राहुल और मनेश को उपचार के लिए धमतरी रेफर किया गया था। लेजाते वक्त राहुल बघेल की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मनेश का उपचार जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!