रायपुरछत्तीसगढ

भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा आरोप,प्रदेश में चारा घोटाले लालू प्रसाद यादव से भी बड़ा घोटाला 

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की टीम बिहार की पूर्ववर्ती लालू प्रसाद यादव की सरकार से की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला चल रहा है। इसकी जांच हुई तो कई लोगों को जेल जाना पड़ेगा।एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार कई गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। प्रेस कांफ्रेंस में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, संदीप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार दौरा करते हैं। राहुल गांधी मंच से कहते हैं कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू हो गई हैं, जबकि ऐसा नहीं हुआ है.वे झूठ बोल रहें है।

अभी धान खरीदी में स्कूटी से धान परिवहन का मामला सामने आया है। किसानों के मामले को लेकर भाजपा शांत नहीं बैठेंगी। नया रायपुर में किसान आंदोलन में निधन होने वाले किसान को महज चार लाख मुआवजा, जबकि यूपी में 50 लाख का मुआवजा देते हैं।राज्य में गौठान के माध्यम से लूट हो रही हैं। गोबर खरीदी के नाम पर हो रही हैं भ्रष्टाचार हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!