बिलासपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने महासमुंद,सांकरा जोक में हुए हत्याकांड की सीबीआई जांच का दिया आदेश  

न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने महासमुंद जीके के ग्राम सांकरा जोक में हुए हत्याकांड की सीबीआइ जांच का आदेश दिया है। करीब चार साल पहले महासमुंद जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जघन्य हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए सी बीआई जांच की मांग स्वीकार कर ली है।

इसके साथ ही जस्टिस गौतम भादुड़ी ने मामले की सीबीआइ जांच के आदेश दिए हैं। महासमुंद जिले के सांकरा जोंक ग्राम में बीते 31 मई 2018 को उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित घर में घुसकर पांच आरोपितों ने एनएम कार्यकर्ता योगमाया साहू, पति चेतन साहू, बच्चों तन्मय और कुणाल कि हत्या कर दी थी।

मामले में महासमुंद पुलिस ने पहले आरोपी सुरेश खूंटे तत्कालीन सरपंच को ही प्रार्थी बना दिया था। बाद में किशनपुर और रामपुर के रहने वाले धर्नेंद्र बरिहा, सुरेश, अखन्डल प्रधान, फूल सिंह यादव गौरिशंकर केवर्त को गिरफ्तार किया गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!