बलौदाबाजारछत्तीसगढ

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बरामद किए,166 चाकू और चाकुनुमा अन्य औजार किया जब्त

बलौदाबाजार,न्यूज़ धमाका :- जिले मे बढ़ते चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए बलौदाबाजार पुलिस ने सायबर सेल की मदद से विशेष अभियान चलाकर ऑनलाइन माध्यम से मंगाए गए 166 चाकू और चाकुनुमा अन्य औजार जब्त किया है.

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल ने बताया कि, बलौदाबाजार पुलिस ने पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया और आनलाइन माध्यम से मंगाए गए चाकू और उससे संबंधित अन्य धारदार हथियार बरामद किया है.

चाकू मंगाने वालों में 30 लोग विभिन्न अपराध मे संलिप्त थे. आगे और भी कार्रवाई की जा रही है. आगे उन्होंने कहा, वर्तमान मे सर्वाधिक भाटापारा शहर थाने में 50 और कोतवाली थाने में 33 चाकू बरामद किया गया है. इसके अलावा भाटापारा ग्रामीण, पलारी, सिमगा, सुहेला, कसडोल और सरसीवां से भी चाकू बरामद किया गया है.

इस कार्रवाई में सायबर सेल टीम सहित पुलिस थाने का विशेष योगदान रहा. आगे उन्होंने कहा, वर्तमान मे सर्वाधिक भाटापारा शहर थाने में 50 और कोतवाली थाने में 33 चाकू बरामद किया गया है.

इसके अलावा भाटापारा ग्रामीण, पलारी, सिमगा, सुहेला, कसडोल और सरसीवां से भी चाकू बरामद किया गया है. इस कार्रवाई में सायबर सेल टीम सहित पुलिस थाने का विशेष योगदान रहा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!