रायपुरछत्तीसगढ

भूपेश सरकार किसानों को धान की कीमत 2640 रु.प्रति क्विंटल दे रही वह किसी भी भाजपाशासित सरकरो में देने की क्षमता नही :- धनंजय सिंह ठाकुर

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 4 साल में जो किया वो काम भाजपाशासित राज्यो के मुख्यमंत्री में करने की क्षमता नहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 4 साल में जो काम किया है वह काम किसी भी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री में करने की क्षमता नहीं है न ही उनके पास सोच है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 4 साल के भीतर प्रदेश की जनता से किए गए लगभग 90 प्रतिशत वादों को पूरा किया है आज छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ है ऐसी क्षमता किसी भी भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में नहीं है भाजपाशासित राज्यों का एजेंडा वादाखिलाफी करना है प्रदेश के 20 लाख किसानों के 11 हजार करोड़ का कर्ज एवं सिचाई कर 350 करोड़ रुपए का माफ किया गया है।

जो भाजपा शासित राज्यों में नहीं हुआ है छत्तीसगढ़ के किसानों को इस वर्ष धान की कीमत 2640 रुपये एवं 2660 रुपए मिल रहा है वह किसी भी राज्य की भाजपा सरकारे नही दे रही है बल्कि भाजपा शासित राज्यों में किसानों की हालत खराब है उनकी उपज का सही कीमत नहीं मिल रहे हैं सरकार उपज नहीं खरीदनी है और समय पर किसानों को बिजली और रासायनिक खाद नही भी नहीं दे रही है।

प्रदेश में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को गांव में रहने वाले पंडितों को लोहार मोची बैगा गुनिया जाति के लोगों को 7000रु सालाना आर्थिक मद्द की जा रही है जो अन्य भाजपा की सरकारें अपने राज्यों में नहीं दे रही है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट बिजली आधी दरों पर दे रही है भाजपा शासित राज्यों में बिजली की महंगाई दरों से जनता परेशान है 24 घंटा बिजली भी वहां नहीं मिलता है प्रदेश में 2 किलो में गोबर की खरीदी और 4 रु. लीटर में गोमूत्र की खरीदी हो रही है 65 वनोपज के समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है देश में कुल खरीदे गए वनोपज में प्रदेश की भागीदारी लगभग 80 प्रतिशत है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 280 अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर प्रदेश के किसान गरीब मजदूर के बच्चों को निशुल्क में अंग्रेजी की शिक्षा दे रही है और नए शिक्षा सत्र में लगभग साढे 400 अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की है जो किसी भी भाजपाशासित सरकारे अपने राज्यों में अंग्रेजी की शिक्षा निशुल्क नहीं दे रही है।

छत्तीसगढ़ में होने वाले कंपटीशन एग्जाम प्रवेश परीक्षा भर्ती परीक्षा निशुल्क लिया जा रहा है। प्रदेश में 2 साल में 5 नए मेडिकल कॉलेज खोला गया है जिसके चलते प्रदेश में 728 सीटों में बढ़ोतरी हुई है और नेट में 500 नंबर प्राप्त करने वाले बच्चे भी अब मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं यह सुविधा किसी भी भाजपा शासित राज्यों में नहीं है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना,नोनी दाई क्लिनिक,खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपए तक की मदद गंभीर बीमारी का इलाज के लिए प्रदान कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!