भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई : पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला, सिपाही पर घोंपा चाकू, भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार

भिलाई न्यूज़ धमाका /// शहर में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला मामले में भाजपा नेता प्रवीण विश्वाल समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. भिलाई में स्मृति नगर के सूर्या माल के पास हंगामा किए जाने की जानकारी मिलने पर बीती रात मौके पर पहुंचे पुलिस वालों से कुछ आरोपियों ने मारपीट की. एक आरोपी ने स्मृति नगर चौकी के एक सिपाही पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आज सोमवार की सुबह पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और हत्या का प्रयास की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपियों में एक भाजपा नेता प्रवीण विश्वाल भी शामिल है. वो हाल ही में हुए निगम चुनाव में भाजपा की टिकट से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है. लेकिन वे चुनाव हार गए. प्रवीण विश्वाल भाजपा के जिला महामंत्री बताये जा रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को सूर्या माल चौक जुनवानी के पास कुछ लड़के आपस में विवाद कर रहे थे. इसकी जानकारी लगने पर इसमें स्मृति नगर चौकी के सिपाही सविंदर सिंह, विवेक सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, तुषार और जी लक्ष्मी वहां पहुंचे. उन्होंने विवाद कर रहे लोगों को समझाइश देने की कोशिश की तो आरोपियों ने सिपाहियों से विवाद शुरू कर दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!