![मौत](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2021/10/मौत.jpg)
जांजगीर/चाम्पा न्यूज़ धमाका /// सारागांव थाना क्षेत्र के लखाली के एक व्यक्ति की खेत में काम करते समय ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार किसान खेत में जुताई कर रहा था। उसका ट्रैक्टर पलट गया, वह उसके नीचे दब गया। निकट ही मौजूद ग्रामीणों को पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे।
![](https://chhattisgarhnewsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/01/Capture-43.jpg)
उन्होंने स्थानीय युवाओं की मदद से उसे निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। बताया गया है की किसान रबी फसल के लिए खेत की जुताई कर रहा था, खेत में पानी भरा होने से ट्रेक्टर के पहिये स्लिप हो गए जिससे ट्रेक्टर पलट गया।