मुंबईखेल

क्या कोहली भी 3 साल में संन्यास लेंगे: धोनी और गांगुली ने भी 33 साल की उम्र में छोड़ी थी कप्तानी, 3 साल के अंदर लिया था, संन्यास

मुंबई न्यूज़ धमाका // 15 जनवरी 2022 को टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद अब विराट कोहली किसी भी फॉर्मेट में इंडिया की अगुआई नहीं करेंगे। सीमित ओवर की कप्तानी से तो कोहली पहले ही हट चुके थे और अब उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया है। कोहली की कप्तानी के सुनहरे करियर का अंत कुछ खास अच्छा नहीं रहा, क्योंकि भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इतिहास रचते-रचते चूक गया।

कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही रिटायरमेंट भी ले सकते हैं। विराट से पहले कप्तान रहे धोनी और गांगुली ने कप्तानी छोड़ने के 3 साल बाद ही संन्यास ले लिया था।

इंडियन क्रिकेट में 33 का मजेदार खेल
कोहली और धोनी ने अपनी सबसे बड़ी टेस्ट पारी कप्तान रहते हुए ही खेली। धोनी ने 33 साल की उम्र में कप्तानी छोड़ी थी और विराट कोहली ने भी जब कप्तानी छोड़ी तो उनकी उम्र 33 साल ही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सौरव गांगुली ने भी जब 2005 में कप्तानी छोड़ी थी तो उनकी उम्र भी 33 साल ही थी।

धोनी ने अचानक छोड़ी थी टेस्ट की कप्तानी
2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी ने सीरीज के दौरान अचानक ही कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद वो तीन साल तक वनडे और टी-20 के कप्तान रहे और 2017 में माही ने वनडे और टी-20 दोनों की कप्तानी कोहली को सौंप दी। इसके बाद माही जुलाई 2019 तक क्रिकेट खेलते रहे। 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उन्होंने टीम में वापसी नहीं की और 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया।

गांगुली भी कप्तानी छोड़ने के बाद ज्यादा नहीं खेले
BCCI अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे सौरव गांगुली ने 2005 में वनडे और टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके तीन साल बाद, यानी 2008 में उन्होंने संन्यास ले लिया। गांगुली ने अपना आखिरी वनडे मैच 2007 में खेला और आखिरी टेस्ट मैच 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

मोहम्मद अजहरुद्दीन का केस अलग है। उन पर साल 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद आजीवन प्रतिबंध लगा और उसके बाद वो कभी टीम में वापस नहीं लौट पाए।

33 साल के कोहली की बोर्ड से अनबन
विराट कोहली 33 साल के हो गए हैं। कप्तानी से हटने के बाद बोर्ड से विराट की अनबन भी हो गई है। ऐसे में बतौर खिलाड़ी कोहली कितने दिनों तक टीम का हिस्सा रहेंगे, ये देखने वाली बात होगी। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कप्तानी छोड़ने के बाद खिलाड़ी ज्यादा दिनों तक टीम का हिस्सा नहीं रह पाए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!