रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल UP दौरे पर रवाना होने से पहले केंद्र के मंत्रियों पर साधा निशाना, कहा- मंत्रियों का घमंड सातवें आसमान पर, मतलब जाने का समय नजदीक

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी दौरे में जा रहे हैं. लेकिन अपने दौरे से पहले सीएम केंद्र सरकार के मंत्रियों पर जमकर बरसे.पेट्रोल और डीज़ल के एक्साइज ड्यूटी को लेकर कही ये बातसीएम ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे हालिया उपचुनाव की तरह आये, तो पेट्रॉल और डीज़ल के दाम यूपीए के कार्यकाल के हो जाएंगे.भूपेश बघेल ने पेट्रॉल और डीज़ल पर से सेस हटाने की मांग की. पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी यूपीए सरकार की तरह 9 रुपये और 3 रुपये पर लाने की मांग की.

कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का सीनियर प्रवेक्षक नियुक्त किया हैं. इसके बाद अभी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बैठक कर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की थी.दोनों नेताओं के बीच बैठक के दौरान उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई थी. उन्हें संगठन के साथ सहयोग बनाने का जिम्मा दिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!