भोपाल

ओमिक्रॉन के बीच MP में खतरे की घंटी: 10 दिन में मिले 152 कोरोना केस, एक महीने में दोगुनी हुई संक्रमितों की संख्या

भोपाल न्यूज़ धमाका // पड़ोसी राज्यों में ओमिक्रॉन के दस्तक देने के बीच मध्य प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. एक महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है. MP में दिसंबर के शुरुआती 10 दिनों में 152 केस रिकॉर्ड दर्ज किए गए है जानकारी के मुताबिक MP में 1 से 10 नवंबर के बीच 12 जिलों में 70 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. 40 दिनों में 24 जिलों में संक्रमित मरीज मिले हैं. चार महीने में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 156 पहुंच गई है. जो कि चिंता का विषय है.

11 दिसंबर को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. जिसमें 7 भोपाल, 6 इंदौर और 2 रायसेन में शामिल है. पॉजीटिविटी दर 0.02 प्रतिशत है. MP में 13 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है और 61387  सैंपल की जांच की गई. वर्तमान में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 155 है. MP में 1594 फीवर क्लिनिक एक्टिव है. 104 और 181 हेल्पलाइन नंबर पर कुल 52492 रोगियों का टेलीकंसल्टेशन किया गया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 22506931 सैंपलों की जांच हुई है. जिसमें 793337 पॉजीटिव केस मिले. जिनमें से 782653 मरीज स्वस्थ हुए और 10529 मरीजों की मौत हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!