मनोरंजन

अक्षय कुमार ने लिखा-‘आई एम सॉरी,मैं आप सभी मेरे शुभचिंतकों और फैंस, सभी से माफी मांगना चाहता हूं

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इंडस्ट्री इकलौते ऐसे अभिनेता जो हर साल सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। अभिनेता बीते कई दिनों से फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार उनकी इस चर्चा की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्टर का एक विज्ञापन है।

दरअसल एक्टर अक्षय कुमार बीते दिनों एक विज्ञापन के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ पान मसाला का विज्ञापन करने के चलते अक्षय कुमार लोगों के निशाने पर आ गए। एक्टर के फैंस ने भी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद अब अभिनेता ने तंबाकू ब्रांड का एड करने के लिए माफी मांगी है।

अक्षय ने मांगी फैंस से माफी

आलोचकों के निशाने पर आने के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा जारी किया है और पान मसाला का एड करने पर माफी मांगी है। अपनी पोस्ट में अक्षय कुमार ने लिखा- ‘आई एम सॉरी। मैं आप सभी मेरे शुभचिंतकों और फैंस, सभी से माफी मांगना चाहता हूं।

पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। हालांकि, मैंने कभी तंबाकू को प्रमोट नहीं किया और ना ही करूंगा। विमल इलायची के साथ अपने एसोसिएशन को लेकर आपकी जो भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!