
अंबिकापुर न्यूज धमाका – लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आया है। आरोपी युवक धर्मेंद्र सिंह ने शादी का झूठा वादा कर 5 मई 2024 को नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उसके साथ रहने की बात की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(ढ) (दुष्कर्म), 313, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



