बीजापुरछत्तीसगढ

नक्सलियों के प्रेशर बम आइइडी से एक जवान घायल, इलाज के लिए रेफर कराया गया रायपुर

बीजापुर,न्यूज़ धमाका :- बीजापुर में एरिया डामिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा लगाये गये आइइडी बलास्ट होने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जवान को नेलसनार में प्राथमिक उपचार पश्चात जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रवाना किया गया। 14 मई 22 को नेलसनार हेमलापारा छसबल 8 वी वाहिनी की टीम एरिया डामिनेशन पर निकली थी l

एरिया डोमिनशन के दौरान इन्द्रवती नदी के किनारे बंगोली घाट के समीप माओवादियों के द्वारा लगाये गये आइइडी के ब्लास्ट होने से आरक्षक रामनाथ मौर्य के दोनो पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को स्वास्थ्य केन्द्र नेलसनार में प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रवाना किया गया है। इस घटना की एएसपी पंकज शुक्ला ने पुष्टि की है‌।

एएसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि जवानों का दल एरिया डोमिनेशन के लिए सुबह रवाना हुआ था। इंद्रावती नदी निर्माणाधीन पुल के समीप नक्सलियों द्वारा प्रेशर आइइडी प्लांट किया गया था, उस प्रेशर आइइडी में जवान रामनाथ मौर्य का पैर आ जाने से जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोंट पहुंची है। नेलसनार में प्राथमिक उपचार पश्चात दंतेवाड़ा से एयर लिप्ट कर रायपुर भेजा गया है। विदित हो अभी एक सप्ताह में इस एरिया में जवानों दो प्रेशर आइइडी बरामद कर निष्क्रिय किया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!