रायपुरछत्तीसगढ

राजकुमार कॉलेज में डांस के दौरान एक छात्रा की मौत

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजकुमार कॉलेज में डांस के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा कक्षा आठवीं की छात्रा थी और उसका नाम आमुदाला तन्वी तेलंगाना की रहने वाली थी। घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की है।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार कॉलेज में एनुअल फंक्शन को लेकर डांस रिहर्सल चालू था। बुधवार को भी स्कूल में डांस रिहर्सल छात्राओं के दवारा किया जा रहा था। इस दौरान कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा आमुदाला तन्वी 12 वर्षीय अचानक जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए कटोराताल के एक अस्पताल में लाया गया।

यहां पर स्थिति नाजुक के चलते परिजनों ने उसे पचपेड़ी नाका लालपुर के एक निजी अस्पताल लाये। यहां पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा तमिलनाडु की रहने वाली थी, कुछ समय पहले ही छात्रा के परिजन रायपुर आये थे।

फिलहाल, इस पूरे मामले में आजाद नगर पुलिस जांच कर रही है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!