बीजापुरछत्तीसगढ

बीजापुर में नक्सलियों ने लगाए,प्रेशर बम की चपेट में आकर एक जिला पुलिस बल जवान घायल

बीजापुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आकर जिला पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। यह घटना जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलमिड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 10 बजे घटित हुई। घायल जवान खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि इलमिड़ी से एक किमी दूर स्थित संजय पारा बस्ती में रविवार रात नक्सलियों ने पर्चे फेंके थे। इसकी सूचना मिलने पर इलमिड़ी थाने से फोर्स को रवाना किया गया था। जवान पर्चे हटा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। नक्सलियों ने पर्चों के आसपास प्रेशर आइइडी लगा रखा था। थाने में पदस्थ जवान सरैया तलंडी का पांव पर्चे हटाने के दौरान प्रेशर बम के ट्रिगर पर पड़ गया। तेज धमाके से जवान घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। उसकी हालत सामान्य है। इलाके में फोर्स नक्सलियों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!