
रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के भानपुरी इलाके में बदमाश नंदू निर्मलकर ने बीती रात दुकान बंद करते समय रंगोली दुकान संचालक यूमेश सिंह राजपूत से पैसों की मांग की. पैसे देने से इंकार करने पर ताबड़तोड़ पेट, सर और हाथ में हमला कर उसके जेब में रखी नगदी लेकर फरार हो गया. यूमेश को घटना के बाद अस्पताल दाखिल कराया गया है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.

