रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी के राज्योत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियां जारी, जिलों में भी मेले सा माहौल

Story Highlights
  • बालोद से आई खबर के मुताबिक, जिला मुख्यालय के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम कार्यक्रम आयोजित है, जहां संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक संगीता सिन्हा मौजूद हैं। विभागीय स्टालों का उन्होंने अवलोकन किया, जहां शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राज्योत्सव के तहत राज्य अलंकरण सम्मान समारोह का रंगारंग आगाज हो चुका है। साइंस कॉलेज मैंदान में कार्यक्रमों की झमाझम प्रस्तुति शुरू हो चुकी है। यहां राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कैबिनेट के कई मंत्री, विधायक और आम जनता मौजूद हैं। कार्यक्रम में राज्य की 31 उन विभुतियों को राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाना है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य किया है। उधर, जिला मुख्यालयों में भी राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। शाम 4 बजे से ही कई जिलों में मंचों पर प्रस्तुतियां शुरू हो चुकी हैं, वहीं स्टॉल में लगाई गई प्रदर्शनी को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!