
- बालोद से आई खबर के मुताबिक, जिला मुख्यालय के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम कार्यक्रम आयोजित है, जहां संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक संगीता सिन्हा मौजूद हैं। विभागीय स्टालों का उन्होंने अवलोकन किया, जहां शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।
रायपुर न्यूज़ धमाका /// राज्योत्सव के तहत राज्य अलंकरण सम्मान समारोह का रंगारंग आगाज हो चुका है। साइंस कॉलेज मैंदान में कार्यक्रमों की झमाझम प्रस्तुति शुरू हो चुकी है। यहां राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कैबिनेट के कई मंत्री, विधायक और आम जनता मौजूद हैं। कार्यक्रम में राज्य की 31 उन विभुतियों को राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाना है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य किया है। उधर, जिला मुख्यालयों में भी राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। शाम 4 बजे से ही कई जिलों में मंचों पर प्रस्तुतियां शुरू हो चुकी हैं, वहीं स्टॉल में लगाई गई प्रदर्शनी को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।

