धमतरीछत्तीसगढ

धमतरी में स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी  शिवकुमार नेताम पुलिस के गिरफ्त में 

धमतरी न्यूज़ धमाका /// ग्राम दुगली में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को 28-29 अक्टूबर की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दिया था। इसे लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषणलाल साहू एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत कर अज्ञात आरोपी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर 29 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 427 भादवि लोक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।थाना प्रभारी दुगली को जानकारी मिली कि बिरनपारा निवासी शिवकुमार नेताम ने पूर्व में भी दो-तीन जगह पर देवी-देवताओं की मूर्ति में तोड़फोड़ कर फेंक दिया था।

बहारराय मंदिर के दुर्गा मां की मूर्ति, बजरंगबली की मूर्ति एवं शीतला माता की मूर्ति में पिछले वर्ष नवरात्रि के पहले तोड़फोड़ की थी। ग्रामीणों एवं समाज के लोगों के कहने पर उनके परिवार वालों ने नई मूर्ति बनवाकर स्थापित कराई थी। इसी प्रकार सिंगपुर क्षेत्र के राउतमुड़ा गांव के देव मंदिर के घोड़ा को तोड़कर दुगली के बिरनपारा ले आया था जिसे गांव वालों ने पुन: स्थापित कराया। पुलिस को उक्त व्यक्ति पर संदेह होने पर थाना लाकर उससे बारीकी से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने 28-29 अक्टूबर की रात स्व. राजीव गांधी की मूर्ति को भी कुदाल से तोड़कर खंडित करना स्वीकार किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!